सिंहभूम चैम्बर ने धनबाद में व्यापारियों के साथ हो रही लगातार रंगदारी, हत्या, गोली चालन की घटना की निंदा करते हुये उनके बंद को दिया अपना नैतिक समर्थन- विजय आनंद मूनका

सिंहभूम चैम्बर ने धनबाद में व्यापारियों के साथ हो रही लगातार रंगदारी, हत्या, गोली चालन की घटना की निंदा करते हुये उनके बंद को दिया अपना नैतिक समर्थन- विजय आनंद मूनका सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने धनबाद में असमाजिक तत्वों के द्वारा व्यापारियों के साथ हो रही लगातार रंगदारी, हत्यायें, गोली चालन की घटना की निंदा करते हुये उनके द्वारा बुधवार, दिनांक 1 नवंबर को धनबाद में किये गये पूर्ण व्यवसाय बंद को दिया अपना नैतिक समर्थन दिया है। यह जानकारी अध्यक्ष विजय आनंद मूनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया ने दी।

अध्यक्ष एवं महासचिव ने कहा कि अपनी मेहनत से अपना व्यवसाय खड़ा करते हैं और समाज के सुख-दुख के साथ सामाजिक कार्यक्रमों में तन मन धन के साथ सेवा देने मंे तत्पर रहते हैं वहीं सरकारों के राजस्व संग्रह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुये राज्य एवं राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के द्योतक होते हैं।  और असमाजिक तत्वों के द्वारा  इन व्यापारियों के साथ ही इस तरह के कृत्य   बर्दाश्त करने योग्य हर्गिज नहीं हैं।  पिछले कुछ समय से देखा जा रहा है कि धनबाद जैसे शहर में व्यापारियों के लगातार रंगदारी, हत्यायें, गोली चालन की घटना का सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री निंदा करता है और इसके विरोध में धनबाद के व्यापारियों द्वारा किया गया बंदी को नैतिक समर्थन देते हुये हम उनके साथ खड़े हैं।  अगर व्यापारियों के साथ हो रही इस तरह घटना पर सरकार या प्रशासन द्वारा अंकुश नहीं लगाया जाता है और उनकी सुरक्षा में चूक होती है तो व्यापारी यहां से पलायन करने पर मजबूर होंगे।

सिंहभूम चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, मानद महासचिव मानव केडिया, सहित उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, सचिव भरत मकानी, सुरेश शर्मा लिपु, अधिवक्ता अंशुल रिंगसिया, विनोद शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार रिंगसिया सहित सभी सदस्यों ने सरकार से आग्रह किया है कि धनबाद में व्यापारियों साथ घट रही इस तरह की घटना पर जल्द से जल्द अंकुश लगाया जाय।

खबरें और भी हैं...

Whatsapp