जमशेदपुर : संभव संस्था के सदस्यों ने बाल संप्रेक्षण गृह में बच्चों के बीच नए कपड़ों का वितरण किया. इस वितरण की जानकारी देते हुए संभव संस्था की अध्यक्ष सारिका सिंह ने बताया कि बाल संप्रेक्षण गृह में संस्था के द्वारा विगत कई महीनों से बच्चों के बीच कई सारी चीजों को वितरण किया जा रहा है जैसे ‘दीपावली के अवसर पर बच्चों के बीच उपहार स्वरूप स्टील की थाली, कटोरी, गिलास, दीवार घड़ी, कॉपी, पेन, मिठाई और चॉकलेट’.
नए वर्ष की शुरूआत होने से पूर्व हाथ घडी़, खेलने हेतु कैरम बोर्ड, बैडमिंटन, लूडो, फुटबाॅल तथा मार्च में पठन-पाठन सामग्रियों का वितरण बाल संप्रेक्षण गृह के बच्चों के बीच किया गया. इन सभी कार्यो का उदेश्य इन बच्चों के बीच खुशियां फैलाना और उचित शिक्षा हेतु जागरूक करना है. इसी क्रम में आज हमारे संस्था के द्वारा इन बच्चों के बीच नए कपड़ों का वितरण किया गया. सभी बच्चों को दो जोड़े कपड़े दिए गए. इस कार्य से खुश होकर बाल संप्रेक्षण गृह के बच्चे और पदाधिकारियों ने संस्था के लोगों को धन्यवाद दिया. इस दौरान संभव संस्था के मुख्य संरक्षक भरत सिंह, अध्यक्ष सारिका सिंह, सुचित्रा रूंगटा, बाल संप्रेक्षण गृह के कुनाल किशोर एवं अन्य लोग मौजूद थे.



