11 अप्रैल को राजधानी रांची स्थित झारखण्ड सचिवालय के समक्ष पूरे प्रदेश से भाजपाइयों का होगा जुटान, पढ़ें पूरी खबर

रांची : झारखण्ड राज्य में बढ़ते अराजकता के खिलाफ भाजपा द्वारा प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जायेगा. आगामी 11 अप्रैल को राजधानी रांची स्थित झारखण्ड सचिवालय के समक्ष पूरे प्रदेश से भाजपाइयों का जुटान होगा. जहां इनके द्वारा महाधरना दिया जायेगा.

इसकी तैयारियों की समीक्षा हेतु गुरुवार शाम को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश जमशेदपुर पहुंचे. जहां उन्होंने परिसदन में जिला भाजपा के साथ एक बैठक की. बैठक में जिला भर से भाजपा के नेतागण व पदाधिकारी शामिल हुए. बातचीत के क्रम मे प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य में अपराध चरम सीमा पर है. महिलाओं पर अत्याचार चरम सीमा पर है. भ्रस्टाचार और लूट में राज्य की सरकार डूबी हुई है और पूरे राज्य में अराजकता की स्तिथि बनी हुई है. अब जनता इससे मुक्ति चाहती है. इसको देखते हुए भाजपा आगामी 11 अप्रैल को झारखण्ड सचिवालय के समक्ष प्रदर्शन कर महाधरना देगी. जिसमें पूरे प्रदेश से सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे.

खबरें और भी हैं...

Whatsapp