जमशेदपुर अखिल भारतीय बुद्धिजीवी मंच की ओर से नववर्ष कैलेंडर व पंचांग का लोकार्पण

जमशेदपुर: आज मानगो के वन विभाग कार्यालय में जमशेदपुर अखिल भारतीय बुद्धिजीवी मंच की ओर से नववर्ष कैलेंडर व पंचांग का लोकार्पण किया गया. कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलित कर किया गया. इसके बाद दिनेश कुमार किन्नो ने सभी अतिथियों को गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया. 

इस अवसर पर अखिल भारतीय बुद्धिजीवी मंच के कोषाध्यक्ष धनंजय शुक्ला ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा के नाम से कैलेंडर जारी किया गया है. उन्होंने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा ने यह संदेश दिया है कि गरीब मजदूर किसान का बेटा भी लड़ाई जीत सकता है. हौसला बुलंद कर अपने समाज का नेतृत्व कर इन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ आवाज बुलंद की और अपने को दफन कर जो बीज बोया था वह बाद में आजादी के रूप में फूल खिलाया है. यही संदेश इस कैलेंडर के माध्यम से समाज को देना चाहता है अखिल भारतीय बुद्धिजीवी वर्ग.

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मानगो वन विभाग के रेंजर दिग्विजय सिंह, अखिल भारतीय बुद्धिजीवी मंच के मुख्य संरक्षक रामजी राय, अध्यक्ष जीवन झा, सचिव शशि भूषण शर्मा व अन्य उपस्थित अतिथि में उमेश्र राय मधुकर कुमार, केके झा व अन्य शामिल रहे. कार्यक्रम का संचालन शिव प्रकाश शर्मा ने किया.

खबरें और भी हैं...

Whatsapp