जमशेदपुर: आम आदमी पार्टी की पूर्वी सिंहभूम जिला, जमशेदपुर महानगर और पूर्वी विधानसभा टीम के द्वारा आक्रोश प्रदर्शन विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृव में संपन्न हुआ।इस प्रदर्शन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उप संयोजक प्रेम कुमार और प्रदेश संयुक्त सचिव रईस अफरीदी थे।
आप को जैसा मालूम होगा कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री श्री मनीष सिसोदिया जी को साजिश कर उन्हें झूठे केस में गिरफ्तारी हुई है और उसी के विरोध में जमशेदपुर की पूरी टीम ने आक्रोश प्रदर्शन डीसी ऑफिस के पास से निकल कर सड़क मार्ग से होते हुवे साकची मुख्य गोलचक्कर में पहुंच कर माननीय प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी जी का पुतला जला कर केंद्र सरकार के विरोध में जोर दार प्रदर्शन किया।
इस प्रदर्शन में प्रदेश उप संयोजक प्रेम कुमार, प्रदेश संयुक्त सचिव रईस अफरीदी, पूर्वी विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार, महानगर सचिव रमेश प्रसाद, बिनोद सिंह, अश्वनी मथान, जिला महिला संयोजिका विनीता मिश्रा, सैलेंद्र सुतार, आफताब, केदार नाथ भारती, पूर्वी सिंहभूम जिला टीम से गणपति करुआ, संभू सिंह गांधी, जितेंद्र यादव, शंकर ठाकुर,सालिग्राम मिश्रा, महिला टीम से सुचित्रा महतो, नमीषा सिंह, संगीता चौबे, महानगर टीम से अमरीक सिंह जख्मी, संतोष भगत, के के देशमुख, अफरोज खान, विधान सभा टीम से संभू नाथ चौबे, राहुल ठाकुर, मनोज कुमार सिंह, तारिक खान और सभी टीम से भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।



