जमशेदपुर : कल ब्रह्मानंद अस्पताल में कार्यरत सीनियर डॉक्टर राजेश सिंह पर कुछ शरारती और असामाजिक तत्वों द्वारा मामूली विवाद पर प्लानिंग करके पारडीह के पास सुनियोजित हमला किया गया था जिसमे उनको चेहरे पर गहरी चोट भी आई थी।
एक वरिष्ठ डॉक्टर पर सड़क पर इस तरह मारपीट करना एक गंभीर घटना है और हम इसकी कड़ी निन्दा करते है। इस तरह की घटना से हमारा मनोबल टूटता है। हमारे डॉक्टर्स में इस घटना से बहुत आक्रोश है।
हम प्रशासन से मांग करते है की जो लोग भी इसके पीछे है उन पर सख्त से सख्त विधि संभत कार्यवाही तत्काल की जाए.



