जमशेदपुर: आम आदमी पार्टी की महानगर टीम ने मरीन ड्राइव में कचड़ा का अंबार के पास किया मुआयना

जमशेदपुर:मरीन ड्राइव  पर कचरों का एक पहाड़ बना हुवा है,और यह रोड के पास है। यहां जाने से पता चला की यहां काफी दुर्गंध आ रही है, यहां पर एक बड़ी जानवर की कंकाल पड़ी थी और दूसरा जानवर बड़ी जानवर कंकाल बनने की कगार पर थी। इस कचड़ा का दूषित पानी नाले से होते हुवे स्वर्णरेखा नदी में जाता है और सबसे मजे की बात ये है की इस दूषित पानी को कुछ ट्रीटमेंट कर पूरे शहर को पिलाया जाता है। ऐसी आशंका भी हो रही है की आने वाले समय में  इसके कारण पूरे जमशेदपुर शहर वासियों के सर पर स्वास्थ का संकट मंडरा रहा है। स्थानीय लोग कैसे रह रहे होंगे और कितनी बीमारियों से ग्राषित होंगे इसका आप अंदाजा नही लगा सकते।

इसके बारे में ना ही यहां के स्थानीय प्रतिनिधि को चिंता है और न ही राज्य के मुखिया के पास समय है। इनका काम बस चुनाव आते ही जनता के पास हाथ जोड़कर वोट ले लेना है और फिर सत्ता के नशे में चूर रहना है। महानगर की टीम इसे गंभीरता से लेते हुवे आज उपायुक्त महोदया को ज्ञापन देकर ये मांग करती है की इस समस्या का तुरंत समाधान किया जाए और आने वाले समय में शहर वासियों को भयंकर बीमारियों से बचाया जाए।

इस मौके पर पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार, महानगर सचिव रमेश प्रसाद, महानगर उपाध्यक्ष संतोष भगत, महानगर उपाध्यक्ष अमरीक सिंह जख्मी, विधानसभा उपाध्यक्ष शम्भू नाथ चौबे, विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह और सिकंदर सिंह मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...

Whatsapp