जमशेदपुर लोकसभा के सांसद विद्युत वरण महतो को तीसरी बार प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा मानगो मंडल ने पुरे टीम के साथ दी शुभकामनाएं

जमशेदपुर लोकसभा के लोकप्रिय सांसद श्री विद्युत वरण महतो जी को तीसरी बार प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा जमशेदपुर में खुशी की लहर दौड़ गई है इसी कड़ी में आज भाजपा मानगो मंडल अध्यक्ष विनोद राय के नेतृत्व में पूरी टीम के साथ बधाई एवं शुभकामनाएं देने पंहुचें  साथ ही वरिष्ठ भाजपा नेता सह व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह ने भी अपनी शुभकामनाएं अंग वस्त्र पहना कर सम्मानित किया ।  

आज सांसद महोदय ने अपने उद्बोधन में बताया कि जिस तरह से मोदी गई ने उनपर पुन भरोसा जताया है उनके उम्मीद पर खरा उतरते हुए भारी मतो से विजयी घोष करेंगे । पूरे जोश के साथ मानगो मंडल ने भी सांसद जी का साथ देने की बात कही । आज संयोग से भाजपा मानगो मंडल के महामंत्री धर्मेंद्र कुमार के जन्मोत्सव पर आदरणीय सांसद जी ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और मुंह मीठा कराया , साथ ही भाजपा मानगो मंडल के सभी सदस्यों ने धर्मेंद्र कुमार को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया एवम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं। 
आज मुख्य रूप से भाजपा मानगो मंडल अध्यक्ष विनोद राय, महामंत्री धर्मेंद्र कुमार, संतोष उपाध्याय, वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव सिंह ,युवा मोर्चा अध्यक्ष सुशील पांडेय,सुमन श्रीवास्तव, मनोज गिरी, मनोज तिवारी , अमित कुमार, लालबाबु प्रसाद व अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित थे । 

खबरें और भी हैं...

Whatsapp