जमशेदपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 400 झारखंड आंदोलनकारियों को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किया जाएगा। यह आयोजन उपयुक्त अनन्य मित्तल की पहल पर हो रहा है, जिसके तहत झारखंड आंदोलनकारियों को एक नई पहचान मिलेगी।
झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता एवं आंदोलनकारी राज लकड़ा ने आंदोलनकारियों को मिलने वाले सम्मान के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर कई आंदोलनकारी मौजूद थे।
पत्रकारों से बात करते हुए राज लकड़ा ने कहा, "झारखंड अलग राज्य के बाद भी झारखंड आंदोलनकारियों ने लगातार संघर्ष किया है। वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार और जिला उपयुक्त की पहल पर अब आंदोलनकारियों को एक नई पहचान मिलेगी।"
उन्होंने आगे कहा, "स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गोपाल मैदान में आयोजित झंडू तोलन के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता आंदोलनकारियों को सम्मानित कर प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। हम जिले के उपयुक्त अनन्य मित्तल और राज्य सरकार का आभार प्रकट करते हैं।"



