जमशेदपुर: आदिवासी सेंगल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखान मुर्मू द्वारा सेंगल मानकी और सेंगल मुंडा नियुक्ति एवं सर्टिफिकेट वितरण का विरोध कोल्हान पूर्वी सिंहभूम विलकिंसन नियम क़ानून द्वारा किया गया है. इस सम्बन्ध में इन्होंने मुख्यमंत्री के नाम एक मांग पत्र भी सौंपा है.
इस दौरान बड़ी संख्या में गोविंदपुर क्षेत्र के मानकी मुंडा मौजूद रहे. इन्होंने कहा कि आदिवासी सेंगल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखान मुर्मू को यह अधिकार नहीं है कि वो किसी को मानकी या मुंडा नियुक्त करें. साथ ही उनके द्वारा जो सर्टिफिकेट वितरित किया जा रहा हैं वो भी फर्जी है और इसका विरोध इनके द्वारा की जा रही है. इन्होंने मांग उठाई है कि अविलम्ब जिला प्रशासन इसपर रोक लगाए और सालखान मुर्मू इसके लिए पूरे समाज से माफ़ी भी मांगे.



