जमशेदपुर बिस्टुपुर तिलक पुस्तकालय सभागार मे कांग्रेस की एक अहम बैठक हुई, कांग्रेस झारखण्ड प्रदेश के प्रवेक्षक आलोक दुबे के नेतृत्व मे तीन सदस्यों की टीम जमशेदपुर पहुंची, बैठक मे जमशेदपुर पूर्वी एवं जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा मे कांग्रेस चुनाव के दौरान दोनों ही सीटे हार चुकी है, जिस पर बैठक मे चर्चा की गईं, इस बैठक मे कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे सहित दोनों ही विधानसभा के तमाम बूथ के बूथ अध्यक्ष मौजूद रहें, बैठक मे रांची से आई प्रवेक्षक की टीम ने चुनाव कांग्रेस कैसे दोनों सीटे गँवा दी इस पर चर्चा की गईं, टीम ने सभी बूथ अध्यक्ष की बातों को सुना और टीम अपने फैसला कांग्रेस पार्टी के आला कमान तक पहुँचाने की बातें कहीं, आलोक दुबे ने मीडिया से बातचीत मे कहा कि दोनों ही सीटों पर कांग्रेस मजबूत थी मगर इस चुनाव मे वे दोनों ही सीटें गँवा दी थी, जिसको लेकर सभी की उपस्थित मे चर्चा की गईं, ताकि कैसी तैयारी की जाए की आने वाले चुनाव मे वे बेहतर प्रदर्शन कर सके।
![](https://newsxpress7.com/upload/ads/1691237767.jpg)
![](https://newsxpress7.com/upload/ads/1696313934.png)
![](https://newsxpress7.com/upload/ads/1699687781.jpeg)
![](https://newsxpress7.com/upload/ads/1733896512.jpeg)