जमशेदपुर 29 मार्च : संभव संस्था के सदस्यों ने बाल संप्रेक्षण गृह में बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्रियों का वितरण किया। इस वितरण की जानकारी देते हुए संभव संस्था की अध्यक्ष श्रीमती सारिका सिंह जी ने बताया कि बाल संप्रेक्षण गृह में वैसे बच्चों को रखकर शिक्षा दी जाती है, जिन्होंने किसी कारणवश अपने घर को छोड़ दिया है। इन बच्चों को एक निश्चित समय तक समाज से दूर रखा जाता है, ताकि वे अपने आचरण में बदलाव लाकर एक अच्छे व्यक्तित्व के धनी बन सके। इसलिए हमारे संभव संस्था के द्वारा इन बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाते हुए इनके बीच काॅपी, पेन, पेंसिल, ड्राइंग बुक आदि का वितरण किया गया। हमारी संभव संस्था के द्वारा समय ≤ पर इन बच्चों के लिए इस प्रकार के उपहार ले जाया जाता है। इस अवसर पर संभव संस्था के मुख्य संरक्षक श्री भरत सिंह, अध्यक्ष श्रीमती सारिका सिंह, मंजू रानी सिंह, सुचित्रा रूंगटा, करन गोराई, राहुल सिंह व घाघीडीह शिशु निकेतन प्रशासन के कुनाल एवं अन्य लोग मौजूद थे।



