जमशेदपुर में कौशल विकास कार्यशाला का आयोजन: झारखंड से पलायन को रोकने के लिए बड़ा कदम!

जमशेदपुर, झारखंड के श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण निदेशालय तथा झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी द्वारा आज गोलमुरी में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका विषय था "स्किल गैप एनालिसिस एंड एक्सप्लोरिंग स्किल डिमांड ऑफ लोकल इंडस्ट्री"। जिसका विधिवत उद्घाटन झारखंड के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विभाग के मंत्री संजय प्रसाद यादव एवं सचिव मुकेश कुमार सहित गण मान्य लोगों संयुक्त रूप से किया।

 

 इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि इस तरह का आयोजन करने का उद्देश्य झारखंड से पलायन को रोकना है।

 उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के मुखिया हेमंत सोरेन के दिशा निर्देश अनुसार यह कार्यक्रम हम लोग आयोजित कर रहे हैं। इस राज्य का मुख्य बिंदु यह है कि स्टील कौशल विकास में प्रशिक्षण प्राप्त कर हमारे विद्यार्थी दूसरे राज्य में चले जा रहे हैं। उनको झारखंड में रोजगार नहीं मिल पा रहा है। इसी उद्देश्य से यहां पर सभी विभाग के पदाधिकारी, छोटे-छोटे उद्योगपति आदि को बुलाया गया है।

 

 उद्योग को कैसे बढ़ाया जाए, जो बच्चे को हम लोग प्रशिक्षण दे रहे हैं। उसको यहां कैसे स्थापित किया जाए? बड़े उद्योग को कैसे झारखंड में लगाया जाए, जो उद्योग को यहां से लेकर दूसरे राज्य में जा रहे हैं, उनकी क्या दिक्कत है? इन तमाम बिंदुओं पर हमारा फोकस है और इस संदर्भ में हम आने वाले 28 तारीख को रांची में एक मीटिंग पुन: बुलाएंगे।

 

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्र के पदाधिकारी एवं उद्योगपति ने झारखंड में क्या दिक्कतें हैं, एक उद्योगपतियों को किस प्रकार प्रशिक्षित मजदूरों की कमी है, इन सारी विषयों पर अपनी बातें रखी।

खबरें और भी हैं...

Whatsapp