एमजीएम अस्पताल में प्रधान स्वास्थ्य सचिव का औचक निरीक्ष- स्वास्थ्य सचिव की चेतावनी: सुधरो वरना कार्रवाई और ट्रांसफर तय! खामियों पर फटकार!

जमशेदपुर (राजेश ) : "जमशेदपुर: झारखंड के प्रधान स्वास्थ्य सचिव आज अचानक एमजीएम अस्पताल पहुंचे, जिससे अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। उन्होंने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, आईसीयू वार्ड सहित सभी विभागों का निरीक्षण किया और कई खामियां पाईं। निरीक्षण के बाद उन्होंने अधीक्षक और उपाधीक्षक को फटकार लगाई। इसके अलावा, उन्होंने नई बिल्डिंग का भी निरीक्षण किया।

मीडिया से बात करते हुए प्रधान स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार ने कहा कि अस्पताल में कई खामियां हैं, जिन्हें दूर करने की जरूरत है। राज्य सरकार अस्पताल के रखरखाव के लिए पैसा भेज रही है, लेकिन व्यवस्थाएं अभी भी खराब हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह के अंदर व्यवस्थाएं नहीं सुधरी, तो कई विभागों पर कार्रवाई हो सकती है और ट्रांसफर भी किया जा सकता है।" 

खबरें और भी हैं...

Whatsapp