जमशेदपुर: आज दिनांक 28/04/2023 को आम आदमी पार्टी की महानगर टीम के द्वारा आम जनता सभा नामदा बस्ती चौक में पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृव में संपन्न हुआ।इस आम जनता सभा का मुख्य उद्देश्य बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, और भ्रष्ट्राचार के खिलाफ जनता के साथ सीधे संवाद था।इसमें नामदा बस्ती के लोग ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और मौजूद सरकार के प्रति अपनी नाराज़गी दिखाई। सभी ने मौजूद सरकार को जुमला बाज बताया और आनेवाला समय में आम आदमी पार्टी को ही भविष्य का पार्टी बताया।
इस मौके पर पूर्वी विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार, महानगर उपाध्यक्ष संतोष भगत, महानगर कोषाध्यक के के देशमुख,महानगर सह सचिव देवेंद्र नाथ बनर्जी, महानगर सह सचिव हरजिंदर सिंह, विधानसभा उपाध्यक्ष शम्भू नाथ चौबे, विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, कश्मीरा सिंह, मणि यादव, अजीत आढवाल और बहुत सारे कार्यकर्ता मौजूद थे।



