शनि देव महाराज के जन्मोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुए भरत सिंह

जमशेदपुर : शनि जयंती के अवसर पर शिव शनि हनुमान मंदिर कुम्हार पाड़ा साकची द्वारा श्री शनिदेव जी महाराज का जन्म उत्सव मनाया गया. जिसमें भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह विशिष्ट अतिथि के रुप में सम्मिलित हुए. इस दौरान श्री सिंह ने मंदिर में पूजा अर्चना कर भगवान श्री शनिदेव से शहरवासियों के सुख शांति के लिए प्रार्थना किया.

इसके बाद मंदिर के पुजारियों एवं पदाधिकारियों द्वारा श्री सिंह को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान श्री सिंह के साथ मनोज सोनी, राजेश सिंह, विनोद गुप्ता, प्रमोद सिंह, मनिंदर सिंह आदि लोग उपस्थित थे.

खबरें और भी हैं...

Whatsapp