जमशेदपुर, 29 अगस्त। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा चलाये जा रहे प्लेटलेट्स डोनेशन अभियान की कड़ी में आज रेड क्रॉस के एसडीपी डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह ने आज प्लेटलेट्स की आवश्यकता एक मरीज को होने पर स्वयं एसडीपी दान किया। उन्होने अब तक 24 बार प्लेटलेट्स का दान किया है एवं 36 बार नियमित रक्तदान के साथ 60 रक्तदान को पूरा किया। जमशेदपुर ब्लड सेन्टर में प्रशासक एवं महाप्रबंधक श्री संजय चौधरी ने प्रभुनाथ सिंह को सम्मानित किया।



