जमशेदपुर : आज 3 मार्च शुक्रवार के दिन गोलमुरी उत्कल समाज मध्य एवं उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों की उपस्थिति में जमशेदजी नसरवन जी टाटा की 184वीं जयंती अत्यंत हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई. इस अवसर पर टाटाजी को स्मरण करते हुए उनकी चित्र पर पुष्प अर्पित के पश्चात विद्यालय की प्रधानाध्यापक के द्वारा टाटा जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए विस्तृत जानकारी बच्चों को दी गई.
कार्यक्रम के अंत में बच्चों के बीच चॉकलेट का वितरण किया गया. इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी एवं स्कूल के अध्यापक, अध्यापिका कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित सदस्य क्रमशः अध्यक्ष अनंत नारायण पाढ़ी, उपाध्यक्ष अशोक कुमार सामंत, महासचिव प्रदीप कुमार जेना, सचिव सुशील कुमार विश्वाल, शैलेंद्र प्रसाद लेंका, कोषाध्यक्ष अजय कुमार जेना, कार्यकारिणी सदस्य श्याम सुंदर बारीक, प्रदीप कुमार जेना, पवित्र मोहन दलाई, मनोरंजन गैड, अमरेंद्र सामल, मध्य विद्यालय के प्रधान अध्यापिका अल्का नंद मिश्र, उच्च विद्यालय के प्रधान अध्यापक अवनी कुमार दत्त , मिर्नभा साहु, सत्यजीत दास , त्रिलोचन गोप, तृप्ति रानी बेरा, सागरिका बेहुरा , छोटी कुमारी, निक्की कुमारी, गायत्री बेहेरा , सुनीता राऊत, शुभश्री साहू, अंजू बाला जीव, भुवनेश्वर राय, सुमन रानी, आदि उपस्थित रहे. कार्यक्रम के समापन पर धन्यवाद ज्ञापन समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार सामंत जी के द्वारा दी गई.



