गांधी घाट में सिंहभूम केंद्रीय वरिष्ठ नागरिक समिति की बैठक आयोजित, टीबी उन्मूलन के प्रचार-प्रसार पर दिया जोर

जमशेदपुर: आज गांधी घाट पार्क साकची में सिंहभूम केन्द्रीय वरिष्ठ नागरिक समिति जमशेदपुर के केन्द्रीय अध्यक्ष शिव पूजन सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें रोटरी क्लब जमशेदपुर ईस्ट के विजय तुलस्यान और पी एन दत्ता ने कहा कि हमारी संस्था विश्व स्तर पर टीबी उन्मूलन अभियान चला रही है. टीबी के लक्षण, उससे बचने के उपाय तथा उसके इलाज की पूरी जानकारी दी और हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया. उपस्थित सदस्यों ने इसके प्रचार-प्रसार तथा हर क्षेत्र में इस तरह की बैठक करने का संकल्प लिया.

केन्द्रीय अध्यक्ष ने वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे में मिलने वाली सुविधा के संघर्ष के लिए होली बाद का समय दिया तथा जिला प्रशासन द्वारा दी गई जिम्मेदारी के बारे में बताया कि सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों को संस्कार संस्कृति की निःशुल्क शिक्षा देने की प्रक्रिया समिति होली बाद शुरू कर देगी. 

बैठक में शिव पूजन सिंह, रामायण सिंह, यमुना तीवारी, राम दरस चौधरी, निर्मल दास, रिचर्ड पासवान, मसूद खान, आरके उपाध्याय, टी खां, कैलाश प्रसाद, वीके सिन्हा, रेनू शर्मा, पल्लवी, माधवी आदि लोग मौजूद थे.

खबरें और भी हैं...

Whatsapp