पोटका: पोटका प्रखंड में वट सावित्री पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कहा जाता है कि इस दिन सुहागन स्त्रियां बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं. वट सावित्री व्रत सौभाग्य प्राप्ति के लिए एक बड़ा व्रत माना जाता है. कहते हैं कि इस दिन सभी सुहागिन महिलाएं एक साथ मिलकर कथा सुनती हैं।
इस अवसर पर संध्या मिश्रा, मुन्नी कुमारी, राजेश्वरी मिश्रा,अन्नू झा, इन्दु गिरि, पुनिता झा, अदिति विश्वास संचिता झा, पूजा प्रजापति आदि महिलाएं उपस्थित थीं।



