जमशेदपुर : जमशेदपुर टेल्को थाना क्षेत्र में रहने वाले 55 वर्षीय नकुल कर्मकार बीमारी से तंग आकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। उसे तत्काल एमजीएम अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
परिवार वालों ने बताया कि दुर्घटना में नकुल का पैर टूट गया था इलाज के बावजूद पैर ठीक नहीं हुआ और इस परेशानी से नकुल डिप्रेशन में रहता था। रविवार की सुबह नकुल किसी से बात नहीं किया। घर के लोग काम में व्यस्त थे। काफी देर तक ज़ब नकुल की कोई आवाज नहीं आई तो कमरे में जाकर देखा की नकुल लहूलुहान होकर गिरा हुआ था। उसने चाकू से अपने गले में प्रहार किया था। वो आत्महत्या करने के प्रयास में था। तत्काल उसे एमजीएम अस्पताल लाया गया है।
नकुल के भाई ने बताया की उसके भाई की स्थिति नाजुक बनी हुई है।



