दीनदयाल अंत्योदय योजना : जुगसलाई में लिंग आधारित भेदभाव मिटाने को निकाली रैली

जमशेदपुर : दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (DAY- NULM) के तहत लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध  अभियान (25 नवंबर 2022 से 23 दिसंबर 2022) के क्रम में आज दिनांक 23.12.2022 को जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व मे जुगसलाई नगर परिषद् क्षेत्र के महिलाओं के द्वारा  "नई चेतना-पहल बदलाव की" कार्यक्रम का आयोजन किया गया. स्वयं सहायता समूहों के द्वारा "नई चेतना पहल बदलाव की" के तहत शपथ लेते हुए एक रैली निकालकर महिलाओं की आवाज को बुलंद करने की पहल की गई.  नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत काफी संख्या में महिलाएं शामिल हुई. इस रैली का मुख्य उद्देश्य समाज मे लिंग आधारित भेदभाव को मिटाना तथा महिलाओं पर हो रहे घरेलू हिंसा पर रोक लगाने हेतु लोगो को जागरूक  करना है. 

मौके पर प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के लिए शपथ लिया गया एवं जागरूक किया गया, विदित हो कि प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन (संशोधन) के नियम 2021 के अंतर्गत यह स्पष्ट किया गया है कि प्लास्टिक से बने कैरी बैग या उत्पाद जिनकी  मोटाई 75  माइक्रोन से कम है एवं गैर बुना हुआ प्लास्टिक कैरी बैग जो 60  ग्राम प्रति वर्ग मीटर (GSM ) से कम है के उपयोग 30  सितम्बर 2021  से प्रतिबंधित है. साथ ही 31  दिसंबर 2022 के उपरांत 120  माइक्रोन की मोटाई से कम के प्लास्टिक से बने कैरी बैग या उत्पाद प्रतिबंधित होंगे. वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा अधिसूचित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन (संशोधन) के नियम 2021 के नियम (4 ) के द्वारा दिनांक 01 जुलाई 2022 से पोलीस्टाइरीन एवं विस्तारित पोलीस्टाइरीन वस्तुए सहित निम्नलिखित एकल प्रयोग प्लास्टिक वस्तुओं की विनिर्माण, आयात,भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग को निषेध किया गया है-

1 . प्लास्टिक स्टिक युक्त इयर बड्स, गुब्बारों के लिए प्लास्टिक की डंडिया, प्लास्टिक के झंडे, कैंडी स्टिक, आइस क्रीम की डांडिया, पॉलीस्टीरिन( थेर्मोकोल) की सजावटी समाग्री. 
2. प्लेटें, कप, गिलास, कांटे, चम्मच, चाकू,  स्ट्रॉ, ट्रे  जैसे कटलरि, मिठाई के डिब्बों के इर्द- गिर्द लपेटने या पैक करने वाली फिल्में, निमंत्रण कार्ड और सिगरेट पैकेट, 100 माईक्रॉन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक या पीवीसी बैनर, स्ट्रिर आदि. 

मौके पर नगर प्रबंधक, कनीय अभियंता, सफाई पर्यवेक्षक, कार्यालय कर्मी, CO, CRP, कृष्णा महिला समिति , वैष्णवी महिला समिति , विद्या महिला समिति, आशीर्वाद महिला समिति, उन्नति महिला समिति, चमक तारा महिला समिति, पूजा महिला समिति, शक्ति महिला समिति, शिव शक्ति महिला समिति, नया सबेरा महिला समिति, ताज महिला समिति के सदस्य समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

खबरें और भी हैं...

Whatsapp