हाता: हर वर्ष की भांति विवेकानंद जयंती के शुभ अवसर पर स्कूली बच्चों की प्रतिभाओं की खोंज के लिए आगामी 8 जनवरी 2023 रविवार को अपराह्न 1 बजे हाता के माताजी आश्रम में विद्यालय स्तरीय विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है जो निम्न प्रकार है -
क. एक से पांच वर्ग के छात्र छात्राओं के लिए
1. कविता आवृत्ति - कोई भी कविता, बंगला, हिंदी अथवा अंग्रेजी में.
2. चित्रांकण - कोई भी प्राकृतिक दृश्य अथवा कमल का फूल.
ख. छह से वर्ग आठ के छात्र-छात्राओं के लिए
1. लेख -स्वामी विवेकानंद की जीवनी.
2. संगीत - भक्ति संगीत.
3. चित्रांकण - स्वामी विवेकानंद की प्रतिकृति.
ग. नो से ऊपर वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए
1. लेख- युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानंद.
2.संगीत - भक्ति गीति अथवा देशभक्ति संगीत.
3.भाषण - विश्वजयी स्वामी विवेकानंद.
उक्त सभी प्रतियोगिताएं बंगला,हिंदी और हिंदी में होगी. इसमें कोई प्रवेश शुल्क नहीं है. सभी सफल प्रतिभागियो को 12 जनवरी 2023 को अपराह्न 12 बजे माताजी आश्रम हाता में विवेकानंद जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस के विशेष समारोह में पुरस्कृत किया जायेगा. यह जानकारी माताजी आश्रम की ओर से सुनील कुमार दे ने दी.



