जमशेदपुर: भगवान श्री विष्णु के छठे अवतार, शास्त्र व शस्त्र के ज्ञाता व कई वेदों व पुराणों के रचियता, अत्यंत बलशाली भगवान श्री परशुराम जी जयंती पर परशुराम शिव मंदिर में लोगों ने परशुराम जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया.
जिसमें मुख्य अतिथि जमशेदपुर ब्रम्हर्षि विकास मंच के केंद्रीय अध्यक्ष विकास सिंह जी, महासचिव अनिल ठाकुर, केंद्रीय प्रवक्ता उमानाथ सिंह (चुलबुल), घाघीडीह ब्रम्हर्षि इकाई मंच के अध्यक्ष अमित कुमार, महासचिव अशोक मिश्रा, कोषाध्यक्ष मुकेश कश्यप, घाघीडीह इकाई के संरक्षक अनिल कुमार शर्मा, आनंद कुमार, श्याम सुंदर सिंह, सुरेंद्र राय, मुकेश जी तथा ब्रम्हर्षि विकास मंच मानगो इकाई से मधुकर जी, विकास चंद्रा, राय शशिभूषण शर्मा, चैधरी मिथिलेश, रामेश्वर सिंह आदि गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे.



