जमशेदपुर: आज आम आदमी पार्टी की जमशेदपुर महानगर टीम के द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया. बिरसानगर संडे मार्केट में महानगर अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के नेतृव में सदस्यता अभियान संपन्न हुआ.
इस अभियान के तहत काफी संख्या में लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली.
कार्यक्रम में जमशेदपुर महानगर टीम के पदाधिकारी और सदस्यों ने एक-एक कर अपने विचारो को जनता के समक्ष रखा. जमशेदपुर में पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता को देख सभी कार्यकर्ता उत्साहित दिखे.
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, अमरीक सिंह जख्मी, अभिषेक आजाद, संतोष तिलक, रमेश प्रसाद बिस्मिल, शंभू सावरकर, नवीन कुमार, मनोज कुमार सिंह, अफरोज खान, तारिक खान, रवि कुमार और अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.



