झारखंड विधानसभा चुनाव: भाजपा की तैयारी शुरू, असम के मुख्यमंत्री हिमांता बिस्वा शर्मा जमशेदपुर में करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित

झारखण्ड प्रदेश मे आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र भाजपा तैयारीयों में जुटी है, इसी कड़ी मे झारखण्ड राज्य भाजपा के सह प्रभारी एवं असम राज्य के मुख्यमंत्री हिमांता बिस्वा शर्मा कल यानि 2 अगस्त को जमशेदपुर पहुँच रहें हैँ जहाँ वे कार्यकर्ताओं को चुनाव से सम्बंधित रणनीति बताएँगे. बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन मे इस बाबत एक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, जिला भाजपा के द्वारा इसकी तैयारियों को लेकर एक बैठक की गई, जहाँ उनके आगमन से लेकर पुरे कार्यक्रम की रुपरेखा तय की गई, जिला भाजपा के अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया की आगामी झारखण्ड विधानसभा मे भाजपा पुरे दम ख़म के साथ चुनावी मैदान मे उतरेगी, कार्यकर्ताओं मे जोश भरने हेतु असम के मुख्यमंत्री हिमांता बिस्वा शर्मा का आगमन जमशेदपुर मे हो रहा है, जहाँ तमाम राजनितिक एजेंडा पर चर्चा किया जायेगा.
 

खबरें और भी हैं...

Whatsapp