शहर में अपराध की धरपकड़: वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाया गया विशेष अभियान!

जमशेदपुर में बढ़ती अपराधिक घटनाओं को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक बड़ा एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण और अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे।

अभियान के दौरान शहर के सभी थाना क्षेत्रों में दो पहिया और चार पहिया वाहनों की सख्ती से जांच की गई। साथ ही, जिला नियंत्रण कक्ष में पहुंचकर सीसीटीवी के माध्यम से शहर के प्रमुख क्षेत्रों और चौक-चौराहों की गतिविधियों का जायजा लिया गया। 

इस अभियान का उद्देश्य शहर में अपराध को नियंत्रित करना और अपराधियों को पकड़ना है। पुलिस ने शहर के नागरिकों से सहयोग करने और अपराध की जानकारी देने की अपील की है।

खबरें और भी हैं...

Whatsapp