जमशेदपुर : हिंदू नव वर्ष की आज से शुरुआत हो रही है। इसी के तहत जमशेदपुर में डिमना सुभाष मैदान, मानगो गांधी मैदान, टेल्को राम मंदिर, जुगसलाई राम टेकरी रोड सहित कई स्थानों से आज नववर्ष यात्रा निकले । जो देर रात तक आम बागान साकची पहुंची ।
इस अवसर पर सभी धर्म प्रेमियों में काफी उत्साह देखा गया। टेल्को से निकले यात्रा में जहां छऊ नृत्य आकर्षण का केंद्र बना है। वहीं विभिन्न प्रकार की झांकी भी लोगों का आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के रूप में आज से हिंदू सनातन धर्म का नव वर्ष प्रारंभ हो रहा है। भगवा ध्वज से पूरा जमशेदपुर पट गया है।
नव वर्ष यात्रा के लिए रूट तय की गई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। विभिन्न स्थान पर बैरिकेडिंग की गई है। यातायात व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा गया है।



