जमशेदपुर में ठंड और कोहरे ने बढ़ाई कंपकंपी, 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है हवा

जमशेदपुर (आलोक पांडेय) : जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में लगातार 4 दिन से ठंड और कोहरे से कंपकंपी महसूस की जा रही है. वहीं मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि जमशेदपुर में बीती रात 2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली. वहीं गुरुवार की सुबह 10 बजे तक सबसे अधिक हवा की गति रिकॉर्ड की गई. सुबह 10 बजे तक तक 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है. वहीं तापमान की बात की जाए तो सुबह के 11.30 बजे तक न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं सुबह के 8 बजे न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस सर्द हवा से खासकर बुजुर्गों और बच्चों को बच कर रहने की आवश्यकता है. 
 झारखंड में आने वाले 5 दिनों में यानी गुरुवार से सोमवार तक मौसम शुष्क रहेगा और न्यूनतम तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है. सबसे पहले पलामू के उत्तरी हिस्सों में गिरावट होगी उसके पश्चात रांची और आसपास के क्षेत्रों में गिरावट आएगी.

खबरें और भी हैं...

Whatsapp