जमशेदपुर: आम आदमी पार्टी की जमशेदपुर महानगर टीम के द्वारा महानगर अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के नेतृव में जन जागरण संपर्क रैली बिरसानगर में निकाला गया और पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार का जिला कमेटी द्वारा भव्य स्वागत किया गया.
जन जागरण संपर्क रैली बिरसानगर सिद्धू-कान्हू चौक से बिरसानगर के आस-पास के बस्ती से होते हुए संडे मार्केट, बिरसानगर थाना के आस-पास के एरिया से होते हुए सिद्धू-कान्हू चौक में समाप्त हुआ. इस रैली में हजारों की संख्या में आम आदमी पार्टी ने उपस्थिति दर्ज कराई. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार का जिला कमिटी द्वारा भव्य स्वागत किया गया.
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार, महानगर सह सचिव संतोष भगत तिलक, महानगर सोशल मीडिया प्रभारी रमेश प्रसाद बिस्मिल, सक्रिय कार्यकर्ता शंभूनाथ सावरकर, मनोज कुमार सिंह, नवीन कुमार सिंह, हरजिंदर सिंह, देवेंद्र नाथ बनर्जी, पृथ्वी राज वर्मा, पवन कुमार, उत्तम कुमार, राजकुमार, लक्ष्मण हेंब्रम, बिपिन कुमार, जेम्स जॉन, तारिक खान शरद मिश्रा और बहुत सारे आम आदमी पार्टी के सदस्य मौजूद थे.



