जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर के द्वारा 6 एवं 7 नवंबर को आयोजित दीवाली ट्रेड फेयर की तैयारियां जोरो पर

 

जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के तत्वावधान में  दो दिवसीय ‘‘दीपावली टेªड फेयर’’ के आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है।  इस संदर्भ में जानकारी देते हुये उपाध्यक्ष व्यापार एवं वाणिज्य अनिल मोदी एवं सचिव भरत मकानी ने बताया कि ऑनलाईन व्यापार को हत्तोसाहित करने एवं लोगों को बाजारों से जोड़ने के प्रयासों के तहत लगातार चैम्बर द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।  इसी अभियान के क्रम में चैम्बर द्वारा दीवाली टेªड फेयर का आयोजन 6 एवं 7 नवंबर को चैम्बर सभागार में किया जायेगा।  मेला प्रातः 11.00 बजे से शुरू होकर रात्रि 8.30 बजे तक चलेगा।  इस मेले का उद्देश्य महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय परंपरागत हस्तकारीगरों को प्रोत्साहित करना भी है।  इस त्योहारी सीजन में भीड़भाड़ से बचकर एक ही छत के नीचे दीपावली से संबंधित लगभग सभी सामानों को एकत्रित करने का काम इस मेले के माध्यम से किया जायेगा ताकि लोग आराम से सुकून भरे माहौल में दीपावली की खरीददारी कर सके।  उन्होंने कहा कि मेले को लेकर लोगों में उत्साह है।  इसी उत्साह को बढ़ाने के लिये मेले में शामिल होने वाले सभी लोगों के लिये लकी ड्रॉ के माध्यम से उपहार की व्यवस्था की गई।  मेले में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।  मेले में मुख्यतः मिट्टी के दिये, लक्ष्मी गणेश की मूर्ति, साड़ी, सलवार सूट, कुर्ती, चादरें, घर की सजावट से जुड़ी वस्तुयें, अगरबत्ती, मिठाई, इलेक्ट्रीक वाहन, डिजाईनर बैग, होम फर्नीशिंग, हस्त निर्मित पापड़-आचार के अलावा दीपावली से संबंधित अन्य सामान भी उपलब्ध होंगे।  

चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका एवं महासचिव मानव केडिया ने कहा कि चैम्बर द्वारा आयोजित किये जाने वाले दीपावली टेªड फेयर का उद्देश्य माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ’वोकल फॉर लोकल’  के तहत स्थानीय कारीगरों, व्यापारियों को बढ़ावा देना है।  दीपावली टेªड फेयर आयोजन चैम्बर के द्वारा पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है।   चैम्बर पदाधिकारियों ने इसके सफल आयोजन के लिये लगातार प्रयासरत हैं।

खबरें और भी हैं...

Whatsapp