भाजमो मानगो नगर निगम समिति ने बालीगुमा सुकना बस्ती का दौरा कर जनसमस्याओं को जाना

जमशेदपुर: भाजमो मानगो नगर निगम समिति ने संयोजक कुलविंदर सिंह पन्नु के नेतृत्व में रविवार को मानगो एनएच 33 से सटे बालिगुमा स्थित सुकना बस्ती का दौरा कर सम्पर्क, समस्या, समाधान अभियान चलाया. भाजमो नेताओं ने टूटी हुई सड़क, बिजली के जर्जर पोल, नाली में जल निकासी सहित अन्य जनसमस्याओं की जानकारी हासिल की. दौरे के क्रम में भाजमो के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव उपस्थित हुए और उन्होनें जनता से सीधा संवाद किया. 

लोगों ने बताया की बिजली, पानी की समस्या के साथ ही सड़क, साफ सफाई, स्ट्रीट लाइट, शौचालय से संबंधित समस्याएँ भी क्षेत्र में व्याप्त है जिससे आम जनता को बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ता है. भाजमो नेताओं ने स्थानीय जनता को आश्वस्त किया जल्द ही सभी समस्याओं से मानगो नगर निगम के अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा और तत्काल समाधान करने की मांग की जाएगी. 

भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा की मानगो की गरीब और मध्यम आय वर्गीय जनता से मानगो नगर निगम मोटी रकम होल्डिंग टैक्स के रूप में वसूल रही है लेकिन नागरिक सुविधा बहाल करने में नगर निगम के अधिकारी पूणतः विफल है जिसका परिणाम है की मानगो की जनता आज त्राहीमाम कर रही है. सुबोध श्रीवास्तव ने कहा की यदि नगर निगम मानगो की जनसमस्याओं को दुर करने के लिए कोई ठोस पहल नहीं करती है तो भाजमो मजबूरन मानगो नगर निगम के खिलाफ धरने पर बैठेगी. 

खबरें और भी हैं...

Whatsapp