सोनारी बाल-विहार विश्वकर्मा अपार्टमेंट में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ देव कन्याओं द्वारा संपन्न कराया गया

जमशेदपुर: गायत्री परिवार टाटानगर के युवा प्रकोष्ठ नवयुग दल के रामकृष्ण सिन्हा के द्वारा सोनारी बाल विहार विश्वकर्मा अपार्टमेंट में आज नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया. इस महायज्ञ को देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार से पधारे ब्रम्हा वादिनी बहनों के द्वारा संपन्न कराया गया. 

देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार से सुश्री प्रज्ञा लक्ष्यकार, सुमन साहू, रुक्मिनी त्रिपाठी टाटानगर पधारें, जिसमें भारतीय संस्कृति में यज्ञ के महत्व को बताते हुए महायज्ञ की पूर्णाहुति की गई. जिसमें विभिन्न संस्कार निःशुल्क सम्पन्न कराए गए. इस अवसर पर रामाकांत प्रसाद, पूर्णिमा सिंह, अंजू शर्मा, रेणु सिन्हा, विनय कुमार श्रीवास्तव, अरुण कुमार विश्वकर्मा, बेबी, बलराम मिश्रा, वैभव सिन्हा, संतोष महतो, शम्भूनाथ दूबे के साथ महिला मंडल की बहनों का सक्रिय योगदान रहा.

खबरें और भी हैं...

Whatsapp