नीरज सिंह ने बिस्टुपुर स्तिथ मेडिकल बस्ती के स्थानीय लोगो से की मुलाक़ात , नीरज सिंह ने मंत्री बन्ना गुप्ता पर निशाना साधते हुए कहा - बस्ती के लोगों को ना जाने किस कारणवश मूलभूत सुविधाओं से वंचित कर रखा गया है

जमशेदपुर : आज भारतीय जनता पार्टी व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री नीरज सिंह ने बिस्टुपुर स्तिथ मेडिकल बस्ती में वहां के स्थानीय लोगो के बुलावे पर आज वहां   फ्लैट में रह रहे लोगों का हाल देखा।  जिस फ्लैट में लोग रह रहे हैं वह टाटा प्रबंधन की अनदेखी और मेंटेनेंस के अभाव में वह पूरी तरह से ज़र्ज़र हो चूका है। फ्लैट की ज़र्ज़र अवस्था और वहां पसरे गन्दगी के अम्बार को देखा और वहां के स्थानीय लोगों ने  नीरज सिंह को बताया की वे लोग अपनी जान को जोखिम में डाल कर यहाँ रह रहें हैं और हमेशा यह डर बना रहता है की अगले ही पल क्या हो जायेगा। यहाँ रहने वाले लोग टाटा स्टील के इस शहर में आने से पहले से यहाँ रह रहें हैं और इनकी लगभग 5 से 7 पीढ़ी यहाँ रह चुकी है। यहां रहने वाले सभी लोग किसी न किसी रूप में टाटा स्टील या जुस्को के साथ सदियों से जुड़े रहें है। यह शहर, कंपनी, हॉस्पिटल या अधिकारीयों और कर्मचारियों के साथ साथ सरकारी कार्यालय और आवास इनके मेहनत  के दम पर चमकता है।

अगर इस समाज के लोग एक हफ्ते के लिए भी अपने काम को छोड़ दें तो पूरा का पूरा शहर गन्दगी का अम्बार बन जायेगा। नीरज सिंह ने कहा की इन बस्ती के लोगों को ना जाने किस कारणवश मूलभूत सुविधाओं से वंचित कर रखा गया है। उन्होंने सरकार और स्थानीय विधयक सह मंत्री बन्ना गुप्ता पर निशाना साधते हुए कहा की मंत्री जी केवल बड़े बड़े वादे करते हैं और शेरो शायरी में जवाब देंतें है।  उन्हें क्षेत्र की जनता से कोई लेना देना नहीं है इस मेडिकल बस्ती के लोगों ने कोरोना काल में अपनी जान की परवाह किये बगैर पुरे जमशेदपुर की सेवा की है और उसके लिए उन्हें ना तो किसी प्रकार की सुविधा दी गयी ना ही उन्हें किसी भी तरह की प्रोत्साहन सरकार की ओर से प्रदान किया गया।

और तो और लोग अपने आप को अपने ही घर में असुरक्षित महसूस करते हैं।  जो लोग पूरी शहर की व्यवस्था का बोझ अपने कंधों पर लिए हुए हैं उन्हें सारी मूलभूत सुविधा प्राप्त नहीं है। लोगों की पूरी बात को सुनकर और उनके हालत को  देखकर नीरज सिंह ने कहा की जल्द ही टाटा स्टील प्रबंधन , जुस्को के अधिकारीयों और जिला प्रशाशन की नज़र में इस विषय को लाकर जल्द से जल्द सारी  मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के साथ साथ यहाँ के निवासियों के घरों का मरमतिकरण का कार्य जल्द से जल्द प्रारम्भ किया जाये।  अन्यथा यहाँ के लोगों  के सब्र का बाँध अगर टुटा तो इसका खामियाज़ा पुरे शहर को झेलना पड़ेगा।  अगर टाटा प्रबंधन या जुस्को के द्वारा जल्द से जल्द कार्य नहीं शुरू किया गया तो लोग आंदोलन कर  अपनी मांगों को पूरा करवाएंगे और टाटा स्टील और जुस्को की गेट पर आमरण अनशन पर बैठने को मज़बूर होंगे।  मौके पर भारतीय जनता पार्टी बिस्टुपुर मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, विशाल मुखी, पिटेन मुखी, बजरंग करुआ, श्रीकांत मुखी, पिंटू मुखी समेत बस्ती के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

Whatsapp