जमशेदपुर में बसंत पंचमी के पहले ही होने लगा गर्मी का अहसास, जानिए अगले पांच दिनों के मौसम का हाल

जमशेदपुर (आलोक पांडेय):  जमशेदपुर समेत झारखंड में इन दिनों लगातार अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है. इसे लेकर मौसम विभाग के अभिषेक आनंद ने अगले 5 दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है. वहीं जमशेदपुर में बसंत पंचमी के पहले ही लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है. उन्होंने बताया कि अगले 5 दिन मौसम शुष्क रहेगा.

वहीं  26 जनवरी को आंशिक बादल छाए रहेंगे. इसके साथ ही भारत न्यूजीलैंड के बीच T-20 पहला मैच 27 जनवरी को रांची में खेला जाएगा. इसे लेकर मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा. बादल नहीं रहेगा, मौसम मैच के लिए अनुकूल रहेंगे.  वहीं मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक जमशेदपुर का अधिकतम तापमान  31.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

झारखंड के उत्तर पूर्वी के संथाल हिस्सों में हल्की कोहरे और दक्षिणी हिस्सों में धुंध देखने को मिलेगी. सबसे अधिक तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस खूंटी में रिकॉर्ड किया गया. वहीं इस दौरान पूरे झारखंड में अधिकतम तापमान 4 से 6 डिग्री बना रहेगा और  न्यूनतम तापमान सामान्य से दो चार डिग्री बना रहेगा. इसका मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर भारत में देखने को मिल रहा है. इसके साथ ही झारखंड में साइक्लोनिक असर भी देखने को मिलेगा. जो राजस्थान के आसपास के क्षेत्र में बन रहा है. इस साइक्लोन के कारण झारखंड में ठंडी हवा का रुख का रुका रहेगा. इस कारण झारखंड का तापमान में बढ़ोतरी होगी यह स्थिति अगले तीन-चार दिनों तक झारखंड में देखने को मिलेगी.  मौसम विभाग के अभिषेक आनंद के मुताबिक गणतंत्र दिवस पर मौसम साफ रहेगा. वहीं कुछ स्थानों पर आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. इस दिन झारखंड में अधिकतम तापमान 27 से 33 डिग्री के बीच रहेगी. 

खबरें और भी हैं...

Whatsapp