आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक ने जमशेदपुर के सभी टीमों से की मुलाकात, बोले- 2024 में पार्टी सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी

जमशेदपुर: आम आदमी पार्टी, झारखंड प्रदेश के मुखिया और प्रदेश संयोजक डीएन सिंह ने जमशेदपुर के सभी टीमों से शालीमार आईटीआई संस्थान में मुलाकात की. हालांकि ये उनका निजी दौरा था लेकिन उन्होंने पार्टी के लिए समय निकाला और सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से मुलाकात की. संयोजक ने बहुत सरल शब्दों में ये बताया कि 2024 में आम आदमी पार्टी सभी सीटों पर अपनी उम्मीदवार उतार रही है.

इसके बाद उन्होंने पार्टी के विस्तार के बारे चर्चा की और बताया कि आम आदमी पार्टी को झारखंड में अलग पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत है.

इस मौके पर प्रदेश संयोजक डीएन सिंह, प्रदेश उप संयोजक प्रेम कुमार, प्रदेश सह सचिव रईस अफरीदी, महानगर अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक आजाद, विनीता मिश्रा, बिनोद सिंह, गणपति करुआ, अश्वनी मथान, जमशेद आलम, शंभू सिंह, साद अख्तर, रमेश प्रसाद बिस्मिल, जिला की पूरी महिला टीम, महानगर जमशेदपुर की पूरी टीम और सैकड़ों की संख्या में अन्य टीम के पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद थे.

खबरें और भी हैं...

Whatsapp