जमशेदपुर : भाजपा घाघीडीह मंडल द्वारा हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के निमित्त एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नव नियुक्त अध्यक्ष आनंद कुमार ने की। मुख्य अतिथि घाघीडीह मंडल प्रभारी ज्ञान प्रकाश जी थे।
उन्होंने अपने उद्बोधन में पूरे कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी और बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए गए आवाहन पर हम सभी कार्यकर्ताओं को हर घर में तिरंगा लगाने की जिम्मेवारी लेनी होगी।
कार्यक्रम में नव नियुक्त घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार जी, एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष बीनानंद सिरका जी, पूर्व बागबेड़ा घाघीडीह संयुक्त मंडल अध्यक्ष नीलू अवस्थी, शंकर सिंह पूर्व बागबेड़ा महामंत्री करण ओझा वरिष्ठ भाजपा नेता, विनय कुमार तिवारी पूर्व युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, रघुनंदन शर्मा पूर्व घाघीडीह मंडल उपाध्यक्ष, अशोक मिश्रा पूर्व बागबेड़ा मंडल उपाध्यक्ष, भाजपा नेता हेमंत सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानी सिंह धीरज सिंह, सन्नी सिंह, राजेश शर्मा, राजू सरदार, सोमाय हांसदा पंचायत समिति, जेना जमुला, नूना हेंब्रम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।



