जमशेदपुर : विश्व टीबी दिवस 24 मार्च को है। लेकिन 24 मार्च को होली की वजह से जमशेदपुर में विश्व टीबी दिवस पर होने वाले कार्यक्रम 22 मार्च यानी शुक्रवार को आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी साकची स्थित टीबी अस्पताल में जिला यक्ष्मा पदाधिकारी ने गुरुवार को दी है। उन्होंने बताया कि जिले में पिछले साल टीबी के 6343 मरीज चिन्हित हुए हैं। इनमें से 32 मरीज ठीक हो गए हैं। उन्होंने बताया कि विश्व टीबी दिवस पर जो कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य है मीडिया के जरिए लोगों में टीवी के प्रति जागरूकता फैलाना। उन्होंने बताया कि अगर किसी भी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक समय से खांसी आ रही है। बुखार भी हैं और वजन लगातार कम हो रहा है, तो अलर्ट हो जाएं और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपनी जांच कराएं।



