जमशेदपुर : आम आदमी पार्टी की महानगर टीम ने रांची के BJP कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया. आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता काफी जोश में थे. इस प्रदर्शन से केंद्र सरकार जो आदानी को पीछे से सपोर्ट की है उसकी पोल खोल के रख दी. केंद्र सरकार किस तरह देश के पैसा को कुछ पूंजीपति को लाभ पहुंचाने का काम करती थी और जनता में आंख में धूल झोंक रही थी.
इस धरना में जमशेदपुर महानगर के के तरफ से मुख्यरूप में प्रदेश सह सचिव रईस अफरीदी, महानगर अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह, बिनोद सिंह, अश्वनी मथान,महानगर संयुक्त सचिव संजय सिंह, महानगर सह सचिव संतोष भगत तिलक, महानगर सोशल मीडिया प्रभारी रमेश प्रसाद बिस्मिल, मनोज कुमार सिंह, संजीव शर्मा,पवन कुमार,संजय कुमार मल्लिक, राहुल कुमार, राहुल मिश्रा,राजेश कुमार सिंह, गौरव कुमार और भारी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे.



