जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज को NAAC के तहत मिले लाखों रूपये के विकास फंड का प्राचार्य द्वारा बंदरबाँट करने के सम्बन्ध में कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा द्वारा महामहिम राज्यपाल को सौंपा गया ज्ञापन


जमशेदपुर : कोल्हन विश्वविद्यालय के सबसे बड़े अंगीभूत महाविद्यालय में शुमार जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज हाल के 1 वर्षों में लूट का प्रयोगशाला बन गया है, कॉलेज के वर्तमान प्राचार्य डॉ.अमर सिंह के द्वारा गलत तरीके से नियम क़ानून को ताक पर रखकर मनमाने तरीके से कॉलेज के लाखों रुपयों के फंड का बंदर बाट किया जाता रहा हैं, जिसकी सूचना कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा द्वारा लगातार महामहिम को विभिन्न पत्रों के माध्यम से पूर्व में भी दी जा चुकी है। अभी हाल ही में महाविद्यालय को NAAC की तैयारी को लेकर विश्वविद्यालय एवं अन्य स्रोतों से लाखों रुपए मिले थे, परंतु प्राचार्य द्वारा उसका आनन- फानन में अविवेकपूर्ण तरीके से खर्च किया गया, इतना ही नहीं प्राचार्य ने रात के अंधेरे का लाभ उठाते हुए रातों रात कई हरे -भरे पेड़ को कटवा दिया गया, जिसको कटवाने की कोई आवश्यकता ही नहीं थी,जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण विषय हैं।

 महोदय NAAC की तैयारी कम से कम 6 माह पूर्व से होनी चाहिए थी परंतु जिस तरह प्राचार्य ने एक माह में भीतर आनन फानन में जैसे- तैसे पैसों का बंदरबाट कर आधी अधूरी तैयारी की हैं। वह चिंता का विषय हैं। प्राचार्य द्वारा हड़बड़ी में की गई आधी अधूरी तैयारी से NAAC पीर टीम असंतुष्ट होकर लौटी हैं, अगर किसी कारणवश महाविद्यालय को नेक में A ग्रेड नहीं मिलता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी महाविद्यालय के वर्तमान प्राचार्य की होगी।
        महोदय कोल्हान  छात्र संघर्ष मोर्चा आपसे इन संगीत विषयों पर हस्तक्षेप करने की मांग करती है साथ ही इस नेक के पूरे घटनाक्रम की जांच एक उच्च स्तरीय समिति से करने की मांग करती हैं।
      महोदय कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा पूर्व में भी महाविद्यालय के प्राचार्य के छात्र विरोधी एवं अलोकतांत्रिक रवैया से आपको समय-समय पर अवगत कराते रही है। जिसका विवरण पत्रांक संख्या एवं तिथि निम्न हैं :-
i) पत्रांक -KU /STU /01/22, दि. 21/12/22,
ii)पत्रांक -KU/STU /05/23, दि.27/02/23
iii)पत्रांक -KU /STU /07/23, दि.21/03/23 एवं
iv )पत्रांक -KCSM /STU /01/23, दि.28/03/23 हैं


          महोदय कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा आपसे उपरोक्त सभी प्रतिवेदनों पर भी आपका ध्यान आकृष्ट करने का आग्रह करती हैं, भ्रष्टाचार में अखंड डूबे जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमर सिंह एवं उनके इन सभी काले करतूतों के सहभागी एवं संरक्षक कोल्हान यूनिवर्सिटी के अन्य पदाधिकारीयों पर उचित कार्यवाही की माँग करती हैं।आज के ज्ञापन सौपने कार्यकर्म 
के नेतृत्व कोल्हान  छात्र संघर्ष मोर्चा के दीपक पांडेय यंव आदिवासी छात्र एकता के इंद्र हेम्ब्रोम ने किया .आज के इस कार्यकर्म में दीपक पांडेय .इन्द्रर हेम्ब्रोम .वीरेंद्र कुमार .राहुल कुमार .कुंदन यादव .बिपिन शुक्ला .अभिषेक झा .नितीश राय .रवि बांकुरा .स्वपन भूमिज मौजूद थे 

खबरें और भी हैं...

Whatsapp