जमशेदपुर: आज भारतीय जनता पार्टी उलीडीह मंडल के अध्यक्ष अमरेंद्र पासवान के नेतृत्व में महेंद्र मैरिज हॉल डिमना रोड में धीरेन्द्र कुमार पासवान, सेवनिर्वित, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ने 12 मार्च को सदस्यता ग्रहण की.
उन्होंने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण के इस समारोह में भाजपा धनबाद के संगठन प्रभारी अभय सिंह, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल सारंगी, एससी मोर्चा कोल्हान प्रमंडल के नवल किशोर पासवान, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद मालाकार ने उन्हें भगवा अंग वस्त्र एवं भाजपा का झंडा प्रदान कर भाजपा की सदस्यता दिलाई.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अभय सिंह ने उन्हें भाजपा के सिद्धांतों एवं कार्य पद्धति से अवगत कराया. कार्यक्रम का संचालन एवम धन्यवाद ज्ञापन मंडल के महामंत्री राकेश सिंह लोधी ने किया.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयुमो अध्यक्ष राहुल कुमार ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष संदीप शर्मा, एस सी मोर्चा अध्यक्ष मोती लाल बिरुआ, शंकर बनर्जी, मधु सिन्हा, मधु पासवान, संजीत शर्मा, उमेश सिंह, महेश सिंह, जीतू गुप्ता, बिरेन प्रसाद प्रसाद बबलू दास, अरविंद सिंह, राजेश चौबे, उपस्थित थे.



