जमशेदपुर : जमशेदपुर के सुंदर नगर थाना अंतर्गत केड़ो गांव में उस समय एक दर्दनाक घटना घटी जब 13 वर्षीय विक्रम हेंब्रम पेड़ से नीचे गिर गया और एक बड़ा बांस उसके कंधे को चीरते हुए आर पार हो गया
मिली जानकारी के अनुसार विक्रम हेंब्रम अपने अन्य दोस्तों के साथ अपने घर के निकट आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ने का प्रयास कर रहा था तभी अचानक विक्रम अनियंत्रित होकर आम के पेड़ से नीचे गिर गया जहां पेड़ के नीचे बांस का एक बड़ा टुकड़ा उसके कंधे को चीरते हुए आर पार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही गंभीर रूप से घायल विक्रम को उनके परिजन आनन फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने बच्चों को रांची रिम्स रेफर कर दिया। हालांकि परिजनों ने सदर अस्पताल से 13 वर्षीय विक्रम को टाटा मेन अस्पताल में भर्ती करवाया जहां विक्रम का इलाज चल रहा है।



