केंद्रीय महासचिव श्री अनिल ठाकुर की अध्यक्षता में ब्रह्मर्षि विकास मंच बारीडीह क्षेत्रीय समिति का पुनर्गठन विधिवत किया

जमशेदपुर: आज दिनांक-09/04/2023 रविवार केंद्रीय महासचिव श्री अनिल ठाकुर की अध्यक्षता में ब्रह्मर्षि विकास मंच बारीडीह क्षेत्रीय समिति का पुनर्गठन विधिवत किया गया जिसमे सर्वसम्मति से श्री सरोज चौधरी को अध्यक्ष श्री अरुण कुमार को महासचिव एवं श्री बच्चू प्रसाद सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया।।
इसके अलावा श्री राजेस चौधरी,कृष्ण कुमार राय,पिंटू सिंह,गोपाल सिंह एवं,उमेश प्रसाद सिंह को केंद्रीय समिति में जगह दी गई है।
संगठन के विस्तार के लिये नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं महासचिव को दायित्व दिया गया है,वे 15 दिनों के अंदर संगठन का विस्तार कर लेंगे।।
ब्रह्मर्षि विकास मंच के अध्यक्ष श्री विकास सिंह ने नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी हैं,तथा विश्वास जताया है कि नई समिति के नेतृत्व में बारीडीह इकाई का उत्तरोत्तर विकास होगा।

खबरें और भी हैं...

Whatsapp