Jamshedpur : जोहार ग्रामीण विकास संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिला, जेटेट परीक्षा में भूमिज भाषा को शामिल करने की मांग

Jamshedpur : जोहार ग्रामीण विकास संघर्ष समिति पूर्वी सिंहभूम का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष महीन सरदार के नेतृत्व में उपायुक्त से मिला एवं मुख्यमंत्री के नाम जेटेट परीक्षा 2024 में भूमिज भाषा को शामिल करने संबंधित मांगपत्र सौंपा। मांगपत्र में कहा गया है  झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 में भूमिज भाषा को जनजातीय भाषा के रूप में शामिल नही किया गया है। भूमिज भाषा भारत देश में आदिवासी समुदाय एक प्राचीन जनजातीय है। हमारा समुदाय झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल,असम जैसे राज्यों में मुख्य रूप से बसते हैं। हम प्रकृति के पुजारी है। समिति जेटेट परीक्षा में भूमिज भाषा को शामिल नहीं करने की कड़ी निंदा करता है। भूमिज भाषा को जेटेट परीक्षा  में शामिल नही कर सरकार की भूमिज विरोधी मानसिकता को दर्शाया है। यह भूमिज समाज के अस्तित्व को समाप्त करने का षड्यंत्र है। हमारी मांग है कि भूमिज भाषा को अविलंब जेटेट परीक्षा में शामिल करते हुए सभी जनजातीय भाषा का एक सटीक आंकड़ा बनाया जाय,ताकि सभी को समानता का अधिकार मिले। समिति यह मांग करता है कि पुरे कोल्हान प्रमंडल में भूमिज भाषा के 120 शिक्षकों की नियुक्ति किया जाए। प्रतिनिधिमंडल में समिति के उपाध्यक्ष नंदलाल सरदार, महासचिव श्रीकांत सरदार, कोषाध्यक्ष श्यामल कृष्ण सरदार, सदस्य बृहस्पति सरदार, सुभाष सरदार, दीपक सिंह सरदार शामिल थे।                           

खबरें और भी हैं...

Whatsapp