जमशेदपुर : महिलाओं द्वारा संचालित कोलकाता के सामाजिक संस्था आदित्य ग्रुप व नारी सृष्टि के संयुक्त तत्वावधान में प्रदर्शनी का आयोजन बंगाल क्लब प्रेक्षागृह के पहले तल्ले पर 22 सितंबर से 24 सितंबर तक किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी पूर्वी घोष ने फीता काटकर किया। संस्था के माम्पी आदित्य ने बताया कि दुर्गा पूजा के बस कुछ ही दिन दूर है। इस को ध्यान में रखते हुए कोलकाता के प्रसिद्ध संस्था आदित्य ग्रुप व नारी सृष्टि की "पूर्व पूजा प्रदर्शनी" शुरू हो गई है. जिसमें साड़ी, चूड़ीदार, कुर्ति, लहंगा, पलाज़ो, गाउन सहित विभिन्न प्रकार के आकर्षक आभूषण हैं। बिल्कुल नए न्यू डिजाइन प्रदर्शनी में रखा गया हैं।
कावेरी चक्रवर्ती ने बताया कि प्रदर्शनी 22 सितंबर से 24 सितंबरतक रोजाना सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक चलेगी।प्रदर्शनी में कोलकाता व जमशेदपुर के बेहतरिन कारीगरों द्वारा तैयार फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़ी करीब 17 डिजाइनर शामिल हैं. माम्पी आदित्य ने बताया कि प्रदर्शनीके माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर किया जा रहा है।



