ब्राह्मण एकत्रीकरण अभियान में लगा ब्राह्मण युवा शक्ति संघ, सम्मान और स्मृति चिन्ह दे कर रहे सम्मानित 

जमशेदपुर: आज दिनांक 4 मई 2023 दिन गुरुवार को ब्राह्मण युवा शक्ति संघ द्वारा ब्राह्मण एकत्रिकरण करने के उद्येश्य से निरंतर आगे बढ़ रहा है. इस कड़ी में आज ब्राह्मण पुरौधा पंडित मानस मिश्रा, पंडित अनिल तिवारी, पंडित संजय मिश्रा और पंडित देवानंद जी को अंगवस्त्र दे सम्मानित किया. साथ उन्हे परशुराम भगवान की स्मृति चिन्ह दे उनके गौरव को और ऊंचा करने और भविष्य में ब्राह्मण एकत्रिकरण हेतु सुझाव लिया गया. बताते चलें कि मानस मिश्रा टाटा मोटर्स के वरीय पदाधिकारी रहे तो अनिल तिवारी जमशेदपुर अधिवक्ता संघ के सचिव हैं. वही संजय मिश्रा प्रभात खबर के संपादक और देवानंद जी राष्ट्र संवाद के संपादक हैं.


सभी ने एक स्वर में इस कार्य की सराहना करते हुए भविष्य में एक बेहतर समाज निर्माण की बात कही. साथ ही इस पुनीत कार्य को अनवरत जारी रखने की भी सलाह दिए.

कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे पंडित मुन्ना चौबे ने बताया की संघ अपने उद्देश्यों से कभी पीछे नहीं हटा है बल्कि विपरीत परिस्थिति में संघ ने समाजिक रूप से पीड़ित ब्राह्मण परिवार गरीब ब्राह्मण परिवार के उत्थान के लिए कार्य करता है. इसलिए इस कार्य को और आगे बढ़ाने और समय समय पर सुझाव हेतु एक दूसरे से परस्पर सहयोग की आवश्यकता है और संघ ने इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए सभी सम्मानित ब्राह्मण विप्रवर को मार्गदर्शक मंडली बनाकर उनके दिए सुझावों पर कार्य करने का संकल्प लिया है. सम्मान करने वालों में मुख्य रूप से मुन्ना चौबे के साथ, श्रीनिवास तिवारी, राजेश झा, अप्पू तिवारी, रितिक चौबे, धीरज कुमार मौजूद रहे.

खबरें और भी हैं...

Whatsapp